ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी-प्रयागराज के बीच चलेगी वंदे मेट्रो ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल

वाराणसी  (मानवीय सोच) वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब वाराणसी में वंदे मेट्रो ट्रेन भी दौड़ेगी। आने वाले दिनों में छोटी दूरी के लिए वंदे मेट्रो का संचालन किया जाएगा। जैसे डेमू और मेमू का संचालन होता है। उदाहरण के तौर पर वाराणसी कैंट से पीडीडीयूनगर रेलवे स्टेशन, वाराणसी-प्रतापगढ़ और वाराणसी- प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बीच वंदे मेट्रो का संचालन किया जाएगा। एसी, स्लीपर के साथ ही अनारक्षित बोगी भी होगी।

हाईड्रोजन ट्रेनें भी जल्द ही रेलवे ट्रैक पर नजर आएंगी। बजट में हुए इस प्रावधान की जानकारी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल अधिकारियों के साथ साझा की है।  पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने बताया कि बजट में इन ट्रेनों का प्रावधान किया गया है। रेलमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में यह ट्रेनें शामिल है।

नियमित यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

रेल अधिकारियों के अनुसार रेलवे बजट में कई निर्णय लिए गए हैं। वंदे भारत ट्रेन से छोटी यह वंदे मेट्रो ट्रेन होगी। 50 से 120 किमी से कम दूरी वाले दो शहरों के बीच में चलाया जाएगा। जिसका फायदा रोजाना और दो शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को होगा। क्योंकि इसके चलते लोग कम समय में अपने घर या कार्यालय आवाजाही कर सकेंगे।

वंदे मेट्रो ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं

इसके साथ ही इस ट्रेन के चलने से यातायात की समस्या से भी निजात मिलेगी और लोगों का सफर भी सुरक्षित व सुहाना होगा।  रेल अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन नवीनतम तकनीक और सुविधाओं से लैस है, जो इसे दुनिया की सबसे उन्नत ट्रेनों में से एक बनाती है।

माना जा रहा है कि यह ट्रेन पूरी तरह से वाईफाई और अन्य सुविधाओं से लैस होगी। नए डिजाइन के टॉयलेट भी होंगे। एडवांस ब्रेक सिस्टम से लेकर फायर सेंसर, जीपीएस, एलईडी स्क्रीन, सेफ्टी सिस्टम, ऑटोमैटिक दरवाजे जैसी सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी। 

मंडुवाडीह और नक्खीघाट रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे अंडरपास

मंडुवाडीह और नक्खीघाट के रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मंडुवाडीह रेलवे क्रासिंग और नक्खीघाट रेलवे क्रॉसिंग पर अब अंडरपास बनेंगे। इस अंडरपास के जरिये लोग आवाजाही कर सकेंगे। महमूरगंज-मंडुवाडीह फ्लाईओवर बनने के बाद से मंडुवाडीह रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे ने बंद कर दिया है, जिससे व्यापारियों और आसपास के रहने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने मुख्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। माना जा रहा है कि कागजी औपचारिकता इसी महीने पूरी हो जाएगी। 

 

रेलवे स्टेशनों पर बिकेंगे घरेलू सामान

एक जिला एक उत्पाद के साथ ही अब रेलवे स्टेशनों पर जन सुविधा केंद्र भी खुलेंगे। यहां रेल यात्रियों को उनकी रोजमर्रा की जरूरत के घरेलू सामान भी उपलब्ध होंगे। जन सुविधा केंद्र में जन औषधि केंद्र भी शामिल होगा। उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन, पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस और वाराणसी सिटी पर जन सुविधा केंद्र खोलने की तैयारी है। रेल अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में स्टेशनों पर ओडीओपी के स्टॉल पहले से संचालित हैं। उनका अब विस्तार किया जाएगा। 

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने बताया कि रेल यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में बनारसी जीआई उत्पाद की बिक्री भी स्टेशनों पर स्टॉल के जरिये की जा रही है। रेलवे की कोशिश है कि यात्रियों को स्टेशन पर ही उनके घरेलू सामान भी उपलब्ध हो, ताकि उन्हें फिर बाजार में जाने की जरूरत नहीं पड़े।

इसी कड़ी में जन सुविधा केंद्र खोलने की तैयारी की जा रही है, जहां एक ही छत के नीचे रसोई और रोजाना उपयोग वाले सामान आसानी से उपलब्ध हो सके। यही नहीं, यात्रियों को सस्ते दर पर दवाएं भी इस जन सुविधा केंद्र पर मिलेंगी। विदेश में इस तरह की व्यवस्थाएं रेलवे स्टेशनों पर संचालित हैं। सप्ताह के सात दिन और 24 घंटे यह केंद्र खुले रहेंगे।  

Scroll to Top