ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

शाहजहांपुर  (मानवीय सोच)  पलिया हाईवे पर खुटार थाना क्षेत्र में गांव लक्ष्मीपुर के पास रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं। पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते उनको शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

शुक्रवार शाम शाहजहांपुर डिपो की बस मथुरा से गौरीफंटा के लिए निकली थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे बस शाहजहांपुर से गौरीफंटा की ओर रवाना हुई। आठ बजे खुटार पुवायां के बीच गोमती नदी के पुल के पास बस खुटार की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक गलत साइड में आ गया था।

यात्रियों का कहना है कि घने कोहरे में ट्रक एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस के सामने आ गया और टक्कर हो गई। हादसे की खबर मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। बस के चालक, परिचालक सहित पांच यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Scroll to Top