ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सरकारी जमीन हथियाने में बृजभूषण के भतीजे पर केस

गोंडा  (मानवीय सोच)  तीन एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में गोंडा प्रशासन ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे सुमित भूषण सिंह समेत नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। विगत 13 जनवरी को इसी जमीन पर जब कब्जे की शिकायत मिली थी तो प्रशासन ने बाउंड्री ढहा दी थी। पूरे मामले की जब जांच शुरू हुई थी तो उस दिन कोई जमीन पर दावा करने नहीं आया लेकिन जांच में चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि शहर के सिविल लाइंस में कलेक्ट्रेट के निकट नजूल की इस बेशकीमती जमीन को आपसी साठगांठ और धोखाधड़ी करके खरीदा और बेचा जा रहा था। जांच में यह बात भी सामने आई कि भूमि का कभी भी किसी के पक्ष में पट्टा भी नहीं हुआ। 

नगर पालिका परिषद के संरक्षित रजिस्टर में स्पष्ट रूप से यह भूमि नजूल के नाम दर्ज है। नजूल निरीक्षक रघुनाथ तिवारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में कैसरगंज सांसद के भतीजे व मेसर्स दक्षायनी इंटरप्राइइजेज के प्रोपाइटर सुमित भूषण सिंह पुत्र शशी भूषण सिंह, सदानंद, अर्जुन प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, काशीराम, उमादेवी, जगदीश प्रसाद, जगदेव व वासुदेव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। नगर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तवेज तैयार कर सरकारी जमीन पर कब्जे का केस दर्ज किया गया है।

Scroll to Top