ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जीएलए के मेधावियों को सीएम योगी ने दी उपाधि

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मथुरा पहुंचे। वे यहां जीएलए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम योगी ने जीएलए विवि के 11वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की। इससे पूर्व कुल सचिव और कुलाधिपति का स्वागत संबोधन हुआ। सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि राम, शिव और कृष्ण ही भारत की पहचान हैं। तीनों के प्रति पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक आस्था है और ऐसा जब तक रहेगा भारत का बाल भी बांका नहीं होगा।

सीएम ने कहा कि ‘आप मंदिर जाएं या न जाएं। पूजा करें या न करें। ये आपके विषय हैं। आप लेटकर, बैठकर कैसे भी पूजा करते हैं। ये आपका विषय है। आस्था को किसी पर थोपने का काम नहीं किया, हमने सबको जोड़ने का काम किया। ज्ञान के लिए सभी दिशाओं को खुला रखो। जैसे एक विदेशी आक्रांता ने नालंदा के सबसे बड़े पुस्तकालय में आग लगाई थी। लोगों ने समझाया कि भारत की धरोहर को नष्ट करने का काम कर रहे हैं। उसने कहा कि कैसा ज्ञान…, क्या इसमें जो ज्ञान है, वो कुरान से ज्यादा है। अगर है तो उसकी हमें जरूरत नहीं है। इस विकृत मानसिकता को दुनिया ने स्वीकार नहीं किया। जब भी कोई अपनी बात को जबरन दुनिया पर थोपता है, तो उसे मान्यता नहीं मिलती है।’

सीएम योगी ने कहा कि ‘जब साधना नहीं थी, तब भी नालंदा जैसे विश्वविद्यालय दुनिया को रास्ता दिखाते थे। युवा वहां पर ज्ञान प्राप्त करते थे। ऐसे ही उदाहरण पेश करने होंगे। ये सरकार के भरोसे नहीं होगा। ये आपके और सरकार के सामूहिक प्रयास से होगा।’

जीएलए विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में सीएम योगी ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावियों को 22 गोल्ड मेडल, 22 सिल्वर मेडल और 3136 उपाधियां दीं। पीएचडी के 47, बीएससी ऑनर्स बायोटेक के 42, बीएससी ऑनर्स कैमिस्ट्री के 27, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स के 16, बीए ऑनर्स, इकोनॉमिक्स के 13, बीबीए के 174, बीबीए ऑनर्स 114, बीबीए फैमिली बिजनेस 38, बीकॉम ऑनर्स ग्लोबल एकाउंटिंग 18, बीकॉम ऑनर्स 88, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग 56, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 62, इलेक्ट्रॉनिक्स 2, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 129, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग 103, कम्प्यूटर साइंस के 765, बीटेक सीएस सीसीवी 35, बीटेक सीएस डीए 37, एलएलएम सीडीपीएल के 5 विद्यार्थियों को उपाधि दी गई।

Scroll to Top