ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तुर्की में फिर 7.6 तीव्रता का भूकंप ; 1300 से ज्यादा लोगों की मौत

इस्तांबुल  (मानवीय सोच)  तुर्की  में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बताया जा रहा है कि 7.6 तीव्रता का भूकंप फिर इस इलाके में आया है. सोमवार तड़के आए भीषण भूकंप  के बाद तबाही का मंजर है. तुर्की में भूकंप  से अब तक 300, तो सीरिया में 320 मौतों की पुष्टि हुई है. बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है. मौतों का आंकड़ा बढ़ने का अनुमान है. सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. अब भूकंप की भारी तबाही झेल रहे तुर्की सीरिया की मदद के लिए भारत आगे आया है. राहत बचाव मिशन में मदद के लिए भारत से टीमें जाएंगी. बता दें कि NDRF की दो टीमें रेस्क्यू मिशन में शामिल होंगे. टीम में 100 से ज्यादा जवान शामिल होंगे. प्रधानमंत्री कार्यलय की अगुवाई में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में तुर्की को मदद पहुंचाने का फैसला लिया गया है.

– भूकंप की भारी तबाही झेल रहे तुर्की सीरिया की मदद के लिए भारत आगे आया है. प्रधानमंत्री कार्यलय की अगुवाई में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में फैसला लिया गया कि राहत और बचाव मिशन में मदद के लिए भारत से NDRF की दो टीमें रवाना होंगी. इस टीम में 100 से ज्यादा जवान शामिल होंगे.

– रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को सीरिया और तुर्की को 7.8 तीव्रता के एक बड़े भूकंप के बाद मदद की पेशकश की है. जिसमें दोनों देशों में 640 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों घायल हुए हैं. सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के साथ  रूस की करीबी है और वहां रूस की सेना की तगड़ी मौजूदगी है. पुतिन के तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोवन के साथ भी मजबूत संबंध हैं.

–  दक्षिणी तुर्की में भीषण भूकंप से प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एयर फोर्स को खोज और बचाव दलों को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचाने के लिए एक एक एयर कॉरिडोर बनाया है. तुर्की की एयरफोर्स ने अपने विमानों को मेडिकल दल, खोज और बचाव दलों और उनके वाहनों को भूकंप से तबाह इलाकों में भेजने के लिए जुटाया है.

– तु्र्की और सीरिया में 140 से अधिक इमारतों धराशायी हो गईं हैं. भूकंप के झटके एक मिनट से अधिक समय तक जारी रहे और इसके बाद जो तबाही हुई, उसने 600 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया. भूकंप से कई शहर पूरी तरह तबाह हो गए हैं.

–  तुर्की में आए भूकंप से तुर्की और सीरिया में कम से कम 641 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हुए हैं. मरने वालों की संख्या अभी भी लगातार बढ़ रही है. भूकंप से तुर्की और सीरिया में कई दर्जन इमारतें धराशायी हो गईं हैं और मलबे में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं.

– भूकंप से तुर्की में करीब 300 लोगों को मौत हो गई है और 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जबकि सीरिया में 320 लोगों की मौत हुई है और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

– सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तुर्की में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सीरिया के सरकारी कब्जे वाले इलाकों में कम से कम 237 लोगों की मौत हुई है. अलेप्पो, लताकिया, हमा और टार्टस प्रांतों में 639 लोग घायल भी हुए हैं.

तुर्की के भूकंप प्रभावित लोगों के लिए मदद करने के लिए अमेरिका आगे आया है. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूएसएआईडी (USAID) और दूसरी संघीय एजेंसियों को तुर्की और सीरिया में भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में मदद के विकल्पों का आकलन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि विनाशकारी भूकंप की खबरों से अमेरिका काफी चिंतित है.

–  PM नरेंद्र मोदी ने तुर्की में भूकंप के कारण जनहानि और संपत्ति के नुकसान पर शोक जताया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है. PM मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि भारत तुर्की के लोगों के साथ खड़ा है और इस त्रासदी से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.

– तुर्की की इमरजेंसी सर्विस ने कहा कि 7.8 तीव्रता के भूकंप से सात प्रांतों में कम से कम 76 लोगों की मौत हुई है और 440 लोग घायल हुए हैं.

– तुर्की में आए भीषण भूकंप के असर से सीरिया में 86 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हुए हैं.

– तुर्की में आए भीषण भूकंप में अब तक 53 लोगों की मौत होने की खबर मिली है. अधिकारियों के मुताबिक मालत्या में 23 लोगों की मौत हुई और 420 लोग घायल हुए हैं. सेंलिर्फा में 17 लोगों की मौत हुई है और 67 लोग घायल हैं. जबकि उस्मानिया में 7 लोगों की मौत हुई है. दियारबकीर में 6 लोगों की मौत हुई और 79 लोग घायल हैं.

 तुर्की में आए भीषण भूकंप के बाद सीमावर्ती उत्तरी सीरिया में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है. सीरिया के अस्पतालों ने इसकी पुष्टि की है.

– तुर्की में अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को दक्षिण-पूर्वी तुर्की में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. हालांकि काफी बड़ी संख्या में इमारतों के ध्वस्त होने के कारण मरने वालों की संख्या बहुत अधिक बढ़ने का खतरा है.

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे  ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है. यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप जमीन से करीब 24.1 किलोमीटर (14.9 मील) की की गहराई पर आया है. इसका केंद्र तुर्की के गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में स्थित है. यूएसजीएस ने कहा कि मध्य तुर्की में इस भूकंप के आने के बाद तगड़े झटके महसूस किए गए हैं. पहले भूकंप के लगभग 11 मिनट बाद 9.9 किलोमीटर की गहराई में 6.7 तीव्रता का एक और भूकंप आने की खबर है.

तुर्की में ये भूकंप सोमवार (6 फरवरी) को सुबह 6.47 बजे गाजियांटेप के करीब आया. इसका असर साइप्रस, तुर्की, ग्रीस, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, इराक और जॉर्जिया तक महसूस किया गया. सोमवार तड़के आए भूकंप से हुए नुकसान और हताहतों के बारे में अब जानकारी मिलने लगी है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और फोटो से लगता है कि भारी पैमाने पर तबाही और जानमाल के नुकसान की आशंका है. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोवन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से असर वाले इलाकों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेज दिया गया. एर्दोवन ने कहा कि खोज और बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं. उम्मीद है कि इस आपदा से हम जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ निपट लेंगे.

Scroll to Top