ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एक्सप्रेस वे पर हादसा: 12 किलोमीटर तक शव को घसीटती रही कार

मथुरा  (मानवीय सोच)  यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन -12 के समीप गार्ड ने कार के नीचे फंसे शव को घिसटता हुआ देखा। टोल प्लाजा के पास जब कार पहुंची, तो जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

आगरा से नोयडा की तरफ जा रही कार के नीचे युवक की लाश फंसी हुई थी। कार अपनी गति से दौड़ रही थी, इस बीच चालक को पता ही नहीं चला कि कोई लाश गाड़ी में फंसी हुई घिसट रही है। कार जब टोल प्लाजा जाबरा पर रुकी तो सुरक्षा गार्ड को शव फंसा हुआ दिखाई दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और हादसा किस जगह हुआ यह भी पता नहीं चल सका है।

Scroll to Top