लखनऊ (मानवीय सोच) हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले आजमीन अब निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। अभी तक हज यात्रियों को आवेदन शुल्क 300 रूपये जमा करने होते थे। वहीं बगैर महरम कोटे में अकेली महिला को भी आवेदन करने की छूट दी गई है। अभी बगैर महरम के कोटे में चार के ग्रुप में महिलाएं आवेदन कर सकती थीं।
