ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मथुरा में कमरुल की गिरफ्तारी के बाद छह विदेशी नागरिक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

आगरा  (मानवीय सोच)  भारत में बिना पासपोर्ट और वीजा के आने वाले बांग्लादेशी नागरिक पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं। आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-14 में 32 लोगों के पकड़े जाने से एक दिन पहले मथुरा में बांग्लादेश का कमरुल पकड़ा गया था। वह एजेंट के रूप में काम करता था। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी होते ही छह बांग्लादेशी लापता हो गए। अब पुलिस उनकी तलाश में लगी है। वह कहां छिपे हैं यह पता किया जा रहा है। उनका अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

चार फरवरी की रात को आईबी की सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस ने सेक्टर-14 में प्रधानजी की बगीची में छापा मारा था। 15 पुरुष, 13 महिलाएं, 4 किशोर और 8 बच्चे मिले थे। यह सभी बांग्लादेश से आए थे। अवैध तरीके से यहां रह रहे थे। कबाड़े का काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी अलग एक बस्ती बना रखी थी।

पुलिस की छापेमारी से एक दिन पहले एलआईयू और आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र से बांग्लादेशी कमरुल पकड़ा गया था। उसे पुलिस ने जेल भेजा था। पूछताछ में पता चला था कि वह घुसपैठ में मदद करता है। हालिम और रहीमा के पास लोगों को लेकर आता है। हाल ही में भी वो कुछ लोगों को लेकर आया था। उसने आगरा में बांग्लादेशियों को छोड़ा था। उसके पास दो सिम मिले थे। इनमें एक बांग्लादेश का था। उसके संपर्क में कई लोग थे। उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर आगरा आए लोग लापता हो गए। पुलिस अब उनकी खोजबीन में लगी हुई है। यह पता किया जा रहा है वो कहां चले गए।

न्यायालय में चल रहा गाजी का मुकदमा

बांग्लादेश का रहने वाला शहदुल गाजी मथुरा में रहता था। वर्ष 2008 में वो सिकंदरा के रुनकता में आ गया था। कबाड़ का काम कर रहा है। वर्ष 2013 में दो प्लॉट खरीद लिए। उसके साथ 50-60 लोग और रहते थे। 2019 में जांच हुई। इसके बाद शहदुल गाजी को जेल भेजा गया था। वो अब जेल से बाहर आ गया है। रुनकता में ही रहता है, फिर से कबाड़ का काम करने लगा है। न्यायालय में उसका मुकदमा विचाराधीन है।

हरियाणा और दिल्ली का किया रुख

पुलिस को पता चला कि आगरा और मथुरा में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बांग्लादेशी हरियाणा और दिल्ली का रुख कर गए हैं। वह सड़क पर ही अपना ठिकाना बना रहे हैं। एजेंट भी छिपे हुए हैं।

Scroll to Top