ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आधुनिक ड्रोन शो से लेकर राम मंदिर की दिखेगी झलक

यूपी  (मानवीय सोच)  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट  को लेकर तैयारियां की जा रही है. 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे. 3 दिन तक चलने वाली इस समिट के लिए अब तक 22 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं. इस समिट में देश विदेश से कई निवेशक शामिल होंगे. आईए आपको बताते हैं कि इस समिट को लेकर क्या तैयारियां की गई हैं.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जो इनॉग्रल हॉल तैयार किया गया है वहां एक साथ 10,000 लोग इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे. ये हाल लगभग 10800 स्क्वायर मीटर में तैयार हुआ है. जिसकी चौड़ाई 60 मीटर और लंबाई 180 मीटर है. इस हॉल में वीवीआइपी के लिए करीब 56 सोफे लगाए जाएंगे. इसके बाद डेलिगेट्स के बैठने के लिए तीन अलग-अलग श्रेणी गोल्ड, सिल्वर और रेड बनाई गईं हैं. वीवीआइपी के पीछे गोल्ड केटेगरी होगी जिसमें करीब 1600 डेलिगेट्स के बैठने की व्यवस्था होगी. इसके बाद सिल्वर कैटेगरी में करीब 2800 और रेड में करीब 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. 

इनॉग्रल हॉल के बाहर बनेगी सैंड आर्ट

इनॉग्रल हॉल के बाहर एक सैंड आर्ट तैयार की जा रही है. इस पर भव्य राम मंदिर का मॉडल, ओडीओपी प्रोडक्ट, जी-20 का लोगो, मेट्रो समेत उत्तर प्रदेश की अन्य खासियत की झलक देखने को मिलेगी. पीएम मोदी सबसे पहले प्रदर्शनी स्थल पर जाएंगे. यहां कुल 11 हॉल तैयार किए गए हैं. खास बात ये है कि इन हॉल का नाम अलग-अलग नदियों के नाम पर रखा गया है, जैसे गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती, सोन. इन हॉल में अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनी के साथ ही अन्य देशों के स्टॉल भी होंगे. विभागों की प्रदर्शनी की बात करें तो यहां एचएएल, प्रदेश के अलग-अलग विकास प्राधिकरण समेत अन्य विभागों ने अपनी तैयारी की है. 

आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश गुप्ता ने एबीपी गंगा से बात करते बताया कि उनके विभाग से जुड़े 3 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आये हैं. प्रदेश में इंडस्ट्रीज को ऊर्जा की बेहतर व्यवस्था देने के लिए पूरी तैयारी है.

सांस्कृतिक विरासत की दिखेगी झलक

लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि इनॉग्रल हॉल में करीब 10 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था है. इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत भी देखने को मिलेगी. एक भव्य ड्रोन शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विकास को दिखाया जाएगा. मेहमानों के स्वागत को लेकर विशेष तैयारी है. एक टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है जहां करीब 750 कमरे हैं जहां सभी सुविधाएं हैं.

Scroll to Top