ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीएड की परीक्षा देने गई युवती पर सरेराह चाकू से हमला

यूपी   (मानवीय सोच)   आजमगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बाइक सवार युवती पर सिरफिरे शख्स ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। यह सब तब हुआ जब युवती बीएड की परीक्षा देकर भाई के साथ घर लौट रही थी। घटना में युवती घायल हो गई। इधर, हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने दबोच लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। चाकू से घायल छात्रा और हमलावर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना इटैली बाजार की है।

तरंवा थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी सुनीता पांडेय (26) बुधवार को अपने भाई के साथ बीएड की परीक्षा देने के लिए पीजी कॉलेज कूबा मेहनाजपुर गई थी। परीक्षा खत्म होने पर वह भाई के साथ बाइक से घर जाने लगी। इटैली बाजार में भीड़ के कारण बाइक की गति कम थी। तभी एक सिरफिरा युवक रितेश पुत्र रविंद्र यादव पहुंचा और उसने बाइक सवार सुनीता पर चाकू से हमला बोल दिया।

युवती पर पहले भी हो चुका है चाकू से हमला

नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी फोर्स के साथ पहुंचे। चाकूबाजी में घायल युवती व बाजारवासियों की पिटाई से घायल हमलावर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमलावर के साथ एक और युवक भी था जो मौके से भाग निकलने में सफल रहा। सीओ ने युवती का बयान लिया और फिर भाई की तहरीर पर मेहनाजपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि कुछ साल पूर्व भी रितेश ने सुनीता पर हमला किया था। उस मामले में भी मुकदमा मेहनाजपुर थाने में दर्ज है। 
Scroll to Top