ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

2024 से पहले फिर हो सकता है भाजपा-सुभासपा गठबंधन

लखनऊ  (मानवीय सोच)  लोकसभा चुनाव में मिशन 80 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा फिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन कर सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बात में इसके संकेत दिए हैं। चौधरी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पहले भी सरकार में भाजपा के साथ रहे हैं। यदि राजभर भाजपा की विचारधारा से सहमत हैं तो उन्हें विश्वास है कि पार्टी निश्चित रूप से उन्हें साथ काम करने का अवसर देगी।

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का प्रदेश के राजभर समाज में वर्चस्व माना जाता है। विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर सुभासपा ने छह सीटें जीती हैं। पूर्वांचल और बुंदेलखंड की कुछ सीटों पर राजभर समाज निर्णायक भूमिका में है। हालांकि भाजपा ने अनिल राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है।

वहीं राजभर समाज के नेताओं को राज्यसभा भी भेजा है। लेकिन, पार्टी के बड़े नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव में मिशन 80 को पूरा करने के लिए किसी भी छोर को ढीला नहीं छोड़ना है। लिहाजा पार्टी राजभर समाज के वोट बैंक को एक तरफा अपनी ओर खींचने के लिए राजभर से गठबंधन कर सकती है।

राजभर ने भाजपा की विचारधारा से सुर मिलाते हुए बहराइच का नाम बदलकर महाराज सुहेलदेव राजभर नगर और गाजीपुर जिले का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। 

Scroll to Top