वाराणसी पहुंचीं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री

वाराणसी  (मानवीय सोच)  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन वाराणसी पहुंच चुकी हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर निदेशक अर्यमा सान्याल ने पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत किया। हिलेरी क्लिंटन के साथ विमान में सुरक्षा अधिकारियों सहित छह लोग सवार थे। तीन दिन के प्रवास में हिलेरी काशी की संस्कृति-परंपरा और सामाजिक संबंधों से रूबरू होंगी।

इसके साथ ही विश्वनाथ धाम, सारनाथ, रामनगर का भ्रमण करेंगी। दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर भी देखेंगी। आज शाम पांच बजे नदेसर स्थित होटल से नमो घाट जाएंगी और वहां से क्रूज से गंगा आरती देखने जाएंगी। ब्रजरामा पैलेस में डिनर होगा और फिर होटल में वापसी होगी। वाराणसी भ्रमण के बाद 11 फरवरी को विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *