ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में कल से लगेगा महामेला

लखनऊ  (मानवीय सोच)   कल से महामेला लगेगा। कल से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू हो रहा है और अगले दिन से जी-20 की बैठकों का सिलसिला भी शुरू होने जा रहा है। समिट तीन दिन चलेगा और जी-20 की बैठकें लंबी चलेंगी। 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और प्रदेश के चार कमिश्नरेट में प्रस्तावित जी-20 आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इसके लिए 24 आईपीएस अधिकारी, 68 पीपीएस तथा 5415 अराजपत्रित अधिकारी, कर्मचारी लगाए गए हैं।

एडीजी प्रशांत कुमार के मुताबिक 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ कमिश्नरेट में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होना है। इसके अलावा 11 चरणों मेंं कमिश्नरेट लखनऊ, आगरा, वाराणसी तथा गौतमबुद्धनगर में 11 फरवरी से 27 अगस्त तक जी-20 की बैठकें होनी हैं। लखनऊ में जी-20 की बैठक 13 से 15 फरवरी तक है। इन सभी के लिए पुख्ता तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम के साथ कमांडो, अधिकारियों के अलावा 13 कंपनी पीएसी तथा 3 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनात की गई हैं।

स्लीपिंग मॉड्यूल पर नजर, एटीएस स्पॉट टीमें तैनात
आयोजन के लिए एटीएस स्पॉट टीमों को लगाया गया है। उप्र पुलिस की विशिष्ट ऑपरेशनल यूनिट्स जैसे एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड को अलर्ट करते हुए दुर्दांत अपराधियों, स्लीपिंग मॉड्यूल व माफिया तत्वों पर अभियान चलाकर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी विभागों के साथ समन्वय के लिए उच्चस्तरीय सिस्टम विकसित करते हुए माइक्रोप्लान बनाया गया है। इसी के अनुसार सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संचालित करने के लिए, आपातकाल स्थिति के लिए ऑपरेशनल कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। हॉट स्पॉट चिह्नित कर वहां प्रशिक्षित एवं दक्ष महिला, पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरे भी निगरानी के लिए लगाए गए हैं।

यूपीसीडा को मिले 3 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले है। निवेशकों ने यूपी में होटल, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक पार्क, अस्पताल और निर्माण यूनिट स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किए है। निवेशकों की ओर से भूमि आवंटन का प्रस्ताव दिया गया है। प्राधिकरण ने निवेश प्रस्तावों का अध्ययन करने के बाद भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

जीएसआई के लिए विदेशों के साथ देश के दूसरे प्रदेशों में आयोजित रोड शो और प्रदेश के विभिन्न जिलो में हुए निवेश सम्मेलन में यूपीसीडा को 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले है। यह निवेश धरातल पर उतरने पर 9 लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यूपीसीडा को निवेश सम्मेलन के जरिये बरेली में 34,000, आगरा में 39,038, गाजियाबाद में 92,000, हापुड़ में 23000, प्रयागराज में 33703, कानपुर में 70,000 और अयोध्या में 17,000 करोड़ रुपये के निवेश एमओयू साइन हुए हैं।

कन्नौज में इत्र पार्क की तैयारी तेज
यूपीसीडा ने कन्नौज में इत्र पार्क स्थापित करने की तैयारी तेज की है। इत्र पार्क के लिए निवेशकों को भूमि आवंटित की जा रही है। इत्र पार्क में बनने वाले इत्र को बड़ी मात्रा में विदेशों में निर्यात किया जाएगा। वहीं उन्नाव में ट्रांसगंगा हाइटेक सिटी की योजना पर भी काम शुरू हो गया है।

15 हजार एकड़ से अधिक लैंडबैंक तैयार
यूपीसीडा ने निवेशकों को यूनिट स्थापित करने के लिए प्रदेश में 15 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर लैंडबैंक तैयार किया है। लैंड बैंक में करीब 2500 एकड़ भूमि और शामिल होगी।

चार देशों से आएगा 90 हजार करोड़ का निवेश
यूपीसीडा में अमेरिका, हांगकोंग, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात से 90 हजार करोड़ रुपये निवेश के 12 एमओयू साइन हुए है। इससे 38 हजार लोगोंं को रोजगार मिलेगा।

दस राज्यों से आएगा 1.53 लाख करोड़ का निवेश
प्रदेश सरकार की ओर से देश के दस राज्यों के प्रमुख शहरों में रोड शो आयोजित किए गए थे। रोड शो में 1.53 लाख करोड़ रुपये निवेश के लिए 90 एमओयू साइन हुए। इससे 3.73 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। 53 जिलों में आयोजित निवेश सम्मेलन में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू साइन हुए है। इससे 8.63 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का प्रोमो जारी
प्रदेश सरकार ने बुधवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का प्रोमो जारी कर दिया। राजधानी लखनऊ की वंृदावन विहार योजना में 10 से 12 फरवरी तक देश-विदेश के निवेशक जुट रहे हैं। सरकार ने इसके लिए व्यापक तैयारी की है। प्रोमो में बताया गया है कि समिट से यूपी के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। समिट के लिए सोच से ज्यादा बेहतर परिणाम सामने आए हैं। यूपी की नीतियों को निवेशकों ने सराहा है। मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, कृषि, लॉजिस्टिक, फार्मास्युटिकल्स, एजुकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई सेक्टर में निवेश आया है। प्रोमो में बताया गया है कि निवेश का योगी मॉडल निवेशकों को खींचने में सफल रहा है।

यूपी की आबादी और जीडीपी के सापेक्ष अच्छा निवेश मिलेगा : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में उत्तर प्रदेश की आबादी एवं सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के सापेक्ष अच्छा निवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि समिट में 25 सेक्टरों में होने वाला निवेश प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए अनंत संभावनाएं पैदा करेगा। इससे युवाओं को देश के अन्य स्थानों पर नौकरी या रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। वहीं एक अन्य ट्वीट में योगी ने कहा कि स्टार्टअप स्थापित करने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी में दी जाने वाली सब्सिडी की जानकारी दी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अब तक 23 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू साइन हो चुके है। यूपी की आबादी 24 करोड़ से ज्यादा है और जीडीपी भी 23 लाख करोड़ अनुमानित है। ऐसे में माना जा रहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश का आंकड़ा 25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच सकता है।

Scroll to Top