ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नकल पर नकेल के लिए यूपी बोर्ड की कड़ी तैयारी, 50 पर्सेंट बाहरी टीचर्स की ड्यूटी

बांदा: (मानवीय सोच)  यूपी बोर्ड  की होने वाली परीक्षा के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिशा निर्देश के अनुसार जिनके बच्चे परीक्षार्थी होंगे, उन्हें केंद्र पर ड्यूटी नहीं मिलेगी। साथ ही परीक्षा केंद्र के 1 किलोमीटर की परिधि में कोई फोटो कॉपी सेंटर की दुकान नहीं होगी और परीक्षा में 50 फ़ीसदी शिक्षक बाहरी लगाए जाएंगे।

कुल 63 केंद्र बनाए गए
जिले में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 63 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें लगभग 34000 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के मकसद से सभी केंद्रों को सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर से लैस कर दिया गया है। 2 दिन पूर्व कंट्रोल रूम के जरिए इनकी जांच भी हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आठ केंद्रों में कुछ गड़बड़ियां सामने आई तो उन्हें भी दुरस्त करा दिया गया।

साथ ही रोजाना जारी हो रहे माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिशा-निर्देशों से भी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत कराया जा रहा है। प्रशासन भी परीक्षा तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का समय समय से भ्रमण कर पानी, बिजली, शौचालय की व्यवस्था को देख लें, कमियां होने पर उसे दुरुस्त करा दें।

50 फ़ीसदी परीक्षक बाहरी तैनात किए जाएंगे
इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सभी केंद्रों में 50 फ़ीसदी परीक्षक बाहरी तैनात किए जाएंगे। जिस विषय की परीक्षा होगी उस दौरान संबंधित विषय के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं कराई जाएगी।

इसके अलावा जिनके बच्चे बोर्ड परीक्षा देंगे, उस केंद्र में उनके अभिभावक रिश्तेदार या अन्य परिचितों से ड्यूटी नहीं कराई जाएगी। उन्हें दूसरे केंद्र में तैनात किया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कक्ष निरीक्षकों की सूची मांगी गई है। विषयवार शिक्षकों की भी जानकारी ली जा रही है।

Scroll to Top