ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले, हमें ‘थ्री इडियट’ नहीं तैयार करने हैं

लखनऊ  (मानवीय सोच)  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमें ऐसे युवा नहीं तैयार करने जो चाहते फोटोग्राफी करना है लेकिन माता, पिता उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते हैं। ऐसी फर्जी डिग्री लेने का क्या मतलब है। हमें थ्री ईडियट नहीं तैयार करने हैं। उन्होंने कहा कि अपनी रुचि और पसंद का कोर्स करें। खुद को स्किल्ड बनाएं। संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। देश को स्किल्ड लोगों की जरूरत है।

पीयूष गोयल लखनऊ के वृंदावन योजना में निवेश के महाकुंभ ‘यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023’ में ‘आबकारी और चीनी उद्योग में अवसर’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तक व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट नहीं होते तब तक मंत्रियों को जनता से वादे नही करने देते। प्रधानमंत्री संघीय ढांचों में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करते हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व व गृहमंत्री की सलाह पर भू,सैंड और लिकर माफिया पर रोक लगाकर उत्तर प्रदेश के विकास की नींव रखी गई थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में कोविड के बावजूद भी उत्तर प्रदेश का एक्साइज कलेक्शन 14500 करोड़ रुपए से बढ़कर 42500 करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे विश्व से बड़ी संख्या में निवेशक उत्तर प्रदेश की तरफ रुख कर रहे हैं वो इस बात का प्रमाण है की निवेशकों का भरोसा सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार में ही नही बल्कि यहां की जनता में भी है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी को तकनीक और बाजार की खोज के लिए भारत के बाहर दल भेजने के लिए कहूंगा।

यूपी में तेज गति से आगे बढ़ रही है विकास की लहर
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जिस तरह से देश में स्टार्ट अप का कल्चर बढ़ा है इससे लिथियम संकट और अन्य समस्याओं का समाधान देश के युवाओं के माध्यम से हो रहा है। पिछले 6 वर्षों में देश में स्टार्टअप की संख्या 8277 हो गई है।
 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की लहर तेज गति से आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में यूपी चल पड़ा है और अब यूपी को आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लोग अब वाइन के लिए भारत पर निर्भर हैं। विदेशियों को भारत में बनी वाइन बहुत पसंद आ रही है। अंगूर के अलावा भारत आज 27 फलों से लिकर और वाइन बना रहा है।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की लिकर पॉलिसी जिसमें 30 दिनों में लाइसेंस मिलने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों की एक्साइज कमिश्नर के साथ बैठकर उत्तर प्रदेश की पॉलिसी को अन्य राज्यों में लागू करने के लिए शीघ्र ही एक मीटिंग की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा की केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार से दशकों तक यूपी आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंक सुधरी है।

Scroll to Top