ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फरवरी में टूटेगा गर्मी का रेकॉर्ड! 12 साल में नहीं पड़ी थी इतनी गर्मी

लखनऊ: (मानवीय सोच)  इस साल फरवरी में ही गर्मी सताने लगी है। धूप अप्रैल सा एहसास करवाने लगी है। मौसम विभाग का भी अनुमान है कि इस बार फरवरी में गर्मी बीते कई साल के रेकॉर्ड तोड़ सकती है। शहर में शनिवार को ही अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले कुछ दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा हुआ तो फरवरी में गर्मी बीते 12 साल का रेकॉर्ड तोड़ देगी।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, रविवार और सोमवार को तेज हवाएं तापमान में गिरावट ला सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि 16 फरवरी से अधिकतम तापमान में चार डिग्री का इजाफा हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय क्षेत्र में हुई बारिश और बर्फबारी 12 फरवरी तक समाप्त हो जाएगी। इसके प्रभाव में 12 और 13 फरवरी को लखनऊ में ठंडी हवा चलेगी। इसके बाद 16 से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त हो सकती है।

बीते 12 साल में फरवरी के सबसे गर्म दिन

दिन (साल) – अधिकतम तापमान
7 फरवरी (2011) – 31.0
23 फरवरी (2012) – 31.2
27 फरवरी (2013) – 29.6
4 फरवरी (2014) – 28.3
20 फरवरी (2015) – 31.6
19 फरवरी (2016) – 33.3
20 फरवरी (2017) – 32.3
22 फरवरी (2018) – 32.5
22 फरवरी (2019) – 30.5
19 फरवरी (2020) – 28.6

28 फरवरी (2021) – 33.6
26 फरवरी (2022) – 29.0

Scroll to Top