ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ट्रक चालक ने नशे में कई किलोमीटर तक कार को घसीटा, टला बड़ा हादसा

मेरठ  (मानवीय सोच) परतापुर में सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय के सामने नशे में ट्रक चालक एक कार को एक किलोमीटर तक धकेलते हुए ले गया। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी भी हैरान रह गए। परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

शॉप्रिक्स मॉल के पास स्थित सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय के सामने से एक ट्रक चालक कार को धकेलता हुआ एक किलोमीटर दूर संजय वन के आगे तक ले गया। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर सभी हैरान रह गए।

परतापुर इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि आरोपी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर निवासी अमित है। इसके खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। यदि कार चालक तहरीर नहीं देता है तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करेगी।

सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी अमित को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह से ट्रक चलाना बड़ा अपराध है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top