ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वामी प्रसाद बोले, ‘लखनऊ राजा लाखन पासी की धरती है, इसमें लक्ष्मण का कोई योगदान नहीं’

लखनऊ  (मानवीय सोच)  रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर लगातार चर्चा में बने रहने वाले सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। स्वामी खुद भी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

अब उन्होंने भाजपा द्वारा लखनऊ को भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण से जोड़ने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ राजा लाखन पासी की धरती रही है। उनकी राजधानी रही है। लखनऊ का नाम लाखन पासी की पत्नी लखनावती के नाम पर रखा गया था। लक्ष्मण का लखनऊ में कोई योगदान नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर लखनऊ का नाम बदलना है तो राजा लाखन पासी के नाम पर रखिए क्योंकि लक्ष्मण का कोई योगदान नहीं है।

उन्होंने लखनऊ में आयोजित हुई यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 के बारे में कहा कि इससे पहले भी इंवेस्टर्स समिट हुई हैं। सरकार को बताना चाहिए कि अब तक कितना निवेश जमीन पर उतरा और कितने नौजवानों को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि आज नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। ये जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला है।

सनातन कोई धर्म नहीं
स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि जो जिस धर्म को मानता है, वह उसकी अच्छाइयों और कमियों को इंगित कर सकता है। यह विषय बहस का नहीं है। सनातन कोई धर्म नहीं है। कोई भी अपने धर्म को सनातन बता सकता है। सनातन का मतलब प्राचीन और पुराने से है। ईसा मसीह के बाद पैगंबर मुहम्मद पैदा हुए थे। इस्लाम को पहचान पैगंबर मुहम्मद ने दी। उनके पहले भी इस्लाम रहा। भारतीय संविधान के अनुसार, सभी धर्मों का बराबर सम्मान है। इतिहास के साक्ष्यों के अनुसार, बौद्ध धर्म  सबसे पुराना है।

Scroll to Top