ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, तुर्की में शरीफ के दौरे को नहीं मिली इजाजत

इस्लामाबाद: (मानवीय सोच)  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को तुर्की ने भी गहरा झटका दे दिया है. दरअसल, शहबाज ने भूकंप प्रभावित देश तुर्की दौरे का प्लान बनाया था, लेकिन तुर्की के अधिकारियों ने दो दिन बाद कहा कि राष्ट्रपति अंकारा में राहत कार्यों में व्यस्त हैं और वहीं कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी रविवार को तुर्की पहुंचे और राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात भी की, जिससे पाकिस्तान की विश्व स्तर पर घनघोर बेइज्जती हो गई है.

तुर्की अपने दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र  और पास के सीरिया  में आए विनाशकारी 7.8 तीव्रता के भूकंप  के बाद राहत प्रयासों में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. इस विनाशकारी भूकंप में 33,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और हताहतों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि बचाव अभियान  अभी तक चल रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि अंतिम संख्या दोगुनी हो सकती है.

तुर्की द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को मना कर देने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी. वहीं तुर्की ने कतर के अमीर को एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यात्रा करने की अनुमति दी. कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी रविवार को तुर्की पहुंचे थे. शुक्रवार को अमीर ने तुर्की और सीरिया में भूकंप प्रभावित लोगों के लिए 50 मिलियन कतरी रियाल दान किए थे. कतर ने राहत और स्वास्थ्य सामग्री से लैस एक हवाई पुल और एक बचाव दल द्वारा प्रारंभिक सहायता भी प्रदान की. साथ ही 10,000 केबिन भी प्रदान किए.

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था कि प्रधानमंत्री शरीफ बुधवार सुबह अंकारा के लिए रवाना होंगे. उन्होंने कहा था, “वह भूकंप से विनाश, जीवन की हानि और तुर्की के राष्ट्रपति (रेसेप तैयप) एर्दोगन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे. लेकिन प्रधानमंत्री की तुर्की यात्रा स्थगित की गई है. सहयोगी दलों के परामर्श से एक नई तारीख की घोषणा की जाएगी.”

Scroll to Top