लखनऊ (मानवीय सोच) अंतू, जगेशरगंज, चिलबिला, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी सहित तीन ट्रेनें 20 से 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 14203-04 लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी, 15107-08 लखनऊ बनारस इंटरसिटी, 04255-56 लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल 20 से 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी। 13005-06 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल इस बीच वाराणसी पहुंचकर जंघई से फाफामऊ, ऊंचाहार, रायबरेली होकर चलेगी। पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 21, 25 व 28 फरवरी को सुल्तानपुर के रास्ते आएगी।
जम्मूतवी से पटना की अर्चना एक्सप्रेस 20, 23 और 27 फरवरी को, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 20 से 27 फरवरी तक सुल्तानपुर होकर लखनऊ आएगी। भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफासट 20, 22, 25 और 27 फरवरी का रायबरेली पहुंचकर निरस्त होगी।
प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट रायबरेली से ही चलाई जाएगी। बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 25 से 28 फरवरी तक दोपहर 1:30 बजे की जगह 2:30 बजे चलेगी। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी का ठहराव 28 फरवरी तक चिलबिला स्टेशन पर नहीं होगा।
उधर, झांसी-कानपुर रेलखंड के मलासा, लालपुर, पामा स्टेशनों की नॉन इंटरलॉकिंग के लिए वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-लखनऊ पैसेंजर को 21 फरवरी तक निरस्त किया गया है। 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस सोमवार को और बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस मंगलवार को भीमसेन-पामा रेलखंड पर 45 मिनट रोककर चलेगी।
