नई दिल्ली (मानवीय सोच) वैलेंटाइन डे के दिन दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना हुई. यहां पुलिस ने साहिल गहलोत नाम के शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोपी ने पहले कार में गला दबाकर निक्की यादव की हत्या कर दी थी. फिर उसके शव को एक ढाबे में फ्रिज में छिपा दिया था. इतना ही नहीं कत्ल करने के बाद आरोपी ने अपने घरवालों की पसंद की लड़की से शादी भी कर ली. दरअसल, निक्की और साहिल दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे. आरोपी ने कई दिनों तक निक्की के शव को ढाबे की फ्रिज में छिपा रखा था. निक्की हरियाणा के झज्जर जिले के गांव खेड़ी की रहने वाली थी. बेटी की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया है.
निक्की यादव हत्याकांड को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है. डॉक्टरों का कहना है कि हत्या के बाद बॉडी कई दिनों तक फ्रिद में थी. इस वजह से मौत का सही समय बता पाता मुश्किल है. शरीर पर चोट के कोई दूसरे निशान भी नहीं मिले हैं.
पार्थिव शरीर लेकर झज्जर रवाना हुआ परिवार
निक्की का परिवार पार्थिव शरीर लेकर झज्जर के लिए रवाना हो गया है. निक्की के चाचा प्रवीण का कहना है कि परिवार से निक्की की अक्सर बातें हुआ करती थी. आखिरी बात गुरुवार को निक्की ने फैमिली से बात की थी. परिवार का कहना है कि निक्की आगे पढ़ाई करना चाहती थी. वो पीएचडी करने की प्लानिंग कर रही थी.
