ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वामी प्रसाद ने कहा रची जा रही मेरी हत्या की साजिश ; लखनऊ में दर्ज कराएंगे मुकदमा

लखनऊ  (मानवीय सोच)  स्वामी प्रसाद मौर्य और संत राजूदास के विवाद के मामले पर संत राजूदास ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह लखनऊ में अपना केस दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी से मुलाकात कर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। 

हनुमान गढ़ी के संत राजू दास ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन संस्कृति संत और रामचरितमानस को गाली दे रहे हैं। यह निंदनीय है। स्वामी प्रसाद मौर्य धर्म को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मेरे पहुंचते ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा आ गया भगवा आतंकी पकड़ो और मारो राजू दास को, कर दो हत्या। स्वामी प्रसाद ने कहा सनातनी समाज में विष घोलने का काम करते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के पीछे आतंकी फंडिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कौन किससे अभद्रता कर रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगा। 

मेरी हत्या के लिए सुपारी दी जा रही : स्वामी प्रसाद मौर्य
पूर्व मंत्री सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि एक वर्ग विशेष के लोग मेरी हत्या की  सुपारी दे रहे हैं। साधु के भेष में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग साजिश रच रहे हैं। भाजपा सरकार मेरी हत्या कराना चाहती। मेरे नाम की सुपारी दी जा रही। सरकार मौन। मैंने महिलाओं, दलितों आदिवासियों की बात उठाई। मैंने अपनी सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को भी पत्र भेजा है। मालूम हो कि बुधवार को एक टीवी चैनल की डिबेट के दौरान अयोध्या के पुजारी राजू दास और स्वामी प्रसाद मौर्य एवं उनके समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी।

Scroll to Top