ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के 4 PCS अफसरों को जबरन रिटायर करने की चल रही तैयारी

लखनऊ : (मानवीय सोच)  50 साल से अधिक उम्र पार कर चुके सरकारी कर्मचारियों को अनिवार्य रिटायरमेंट देने के लिए स्क्रीनिंग सरकार ने शुरू कर दी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को पीसीएस अफसरों की स्क्रीनिंग की गई। इस लिस्ट में करीब 250 अफसरों के नाम पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में चार एसडीएम रैंक के पीसीएस अफसरों को अनिवार्य रिटायरमेंट के लिए चुना गया है। जल्द ही ऐसे अफसरों को जबरन रिटायर किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित किया जाएगा, जो काम में शिथिल हैं या जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर मामले हैं। स्क्रीनिंग में कर्मचारियों का एसीआर भी देखा जाता है। कोरोना के कारण पिछले दो साल से स्क्रीनिंग बंद थी। सूत्रों के मुताबिक अनिवार्य रिटायरमेंट प्रक्रिया के लिए जिन अफसरों को चुना गया है, उन पर भ्रष्टाचार के कई मामलों में जांच चल रही है।

इन कर्मचारियों की हो रही स्क्रीनिंग

31 मार्च, 2022 तक जिन कर्मचारियों की उम्र 50 साल पूरी हो रही है, वे स्क्रीनिंग के दायरे में आएंगे। शासन के साथ-साथ विभागों ने भी अपने स्तर पर कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें भी 50 साल से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। विभाग को ऐसे कर्मचारियों की स्क्रीनिंग का अधिकार है, जिनका नियुक्ति प्राधिकारी विभाग होता है।

इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए हर विभाग कर्मचारियों की जानकारी एकत्रित कर, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक करवा रहा है। राज्य कर्मचारियों के स्क्रीनिंग की प्रक्रिया मार्च से पहले पूरी की जानी है। यही वजह है कि हर विभाग अपने-अपने स्तर पर स्क्रीनिंग कर रहा है। जिन कर्मचारियों और अधिकारियों की स्क्रीनिंग मुख्य सचिव स्तर पर कराई जानी है, उनकी भी प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

Scroll to Top