ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गूगल मैप बताएगा स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी

गोरखपुर  (मानवीय सोच)  बाहर और शहरवासियों को सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी गूगल मैप से मिलेगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं का भी जिक्र रहेगा। इसके लिए सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की मैपिंग कराए जाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी गई है।

गोरखपुर जिले में सरकारी अस्पतालों के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 100 से अधिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। अगर उप स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 250 से अधिक हो जाएगी। इनमें सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी के साथ इमरजेंसी आदि की सुविधा उपलब्ध है। इन केंद्रों की जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध होगी। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों की मैपिंग शुरू कर दी गई है। केंद्रों का नाम और उसका स्थान पहले ही गूगल मैप पर उपलब्ध है।

अब वहां मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध रहेगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों से पूरी जानकारी मांगनी शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिले के किस क्षेत्र में कौन सा स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसकी जानकारी गूगल पर अपलोड है।

अब इन केंद्रों पर क्या-क्या सुविधाएं मिल रही है और कितने बेड का अस्पताल है। इसे भी अपलोड किया जाएगा। इससे लोगों को आसानी से सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी।

Scroll to Top