ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में बनेगी स्टार्टअप वैली

लखनऊ  (मानवीय सोच)  हांगकांग की कंपनी आगरा में छह हजार करोड़ रुपये की लागत से दो इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। कंपनी चार हजार करोड़ रुपये की लागत से ई-बाइक और लिथियम बैटरी निर्माण का प्लांट भी लगाएगी। वहीं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नोएडा डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लखनऊ में स्टार्टअप वैली की स्थापना करेगी।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के क्षेत्र में देश-विदेश के निवेशकों ने यूपी में 1.37 लाख करोड़ रुपये निवेश के लिए 9 हजार से अधिक करार साइन किए है। इनमें 225 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाले टॉप 20 निवेशकों ने कुल 17,521 करोड़ रुपये निवेश के एमओयू किया है। इसमें हांगकांग की एक कंपनी ही करीब 10 हजार करोड़ का निवेश करेगी। निवेशकों ने प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में एलईडी सोलर बल्ब यूनिट, एमएसएमई एक्टिविटीज, एथेनॉल प्लांट, पैकेजिंग यूनिट, ऑटोमोबाइल पार्ट्स समेत कई और यूनिट की स्थापना करने के लिए करार किया है।

हांगकांग की ताऊचेन इंटरनेशनल प्रा लि ग्रुप की ताऊचेन ई मोटर्स प्रा लि आगरा में 4100 करोड़ के निवेश से ई व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज की शुरुआत करेगी। वहीं ताऊचेन ई मोबिलिटी आगरा में ही 2050 करोड़ की लागत से 2 और 3 व्हीलर ई व्हीकल्स की फैसिलिटीज वाली यूनिट लगाई जाएगी। वहीं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नोएडा डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन राजधानी लखनऊ में 1500 करोड़ रुपये के निवेश से स्टार्टअप वैली बनाएगी। यह सूक्ष्म-मध्यम उद्योग और एमएसएमई के लिए एक जरूरी इकोसिस्टम की तरह काम करेगी। 

Scroll to Top