निखत बानो से पूछताछ का आखिरी दिन, पत्नी ने कबूल की ये बात

चित्रकूट (मानवीय सोच) नियमों के विपरीत पति विधायक अब्बास अंसारी से मिलने के आरोप में पुलिस रिमांड पर चल रहीं निखत बानो से पूछताछ का आज अंतिम दिन है। रविवार सुबह 8:30 बजे से ही पूछताछ शुरू हो गई। पुलिस रिमांड के अंतिम दिन रविवार को तीनों टीमों ने एक साथ एक कमरे में निखत बानो व उसके चालक नियाज को बैठाकर पूछताछ की।

यह क्रम दोपहर 12:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान दावा किया गया है कि कई महत्वपूर्ण जानकारी दोनों ने नहीं दी है। इसके अलावा मददगार को रुपए व गिफ्ट देने की बात स्वीकार की है। इसमें यह खास बात बताई जा रही है कि कोई भी नगदी या उपहार सीधे इन दोनों ने किसी अधिकारी या कर्मचारी को नहीं दिया है। इसके लिए मददगार की सहायता ली गई है।

गौरतलब है कि 10 फरवरी को चित्रकूट जेल में नियमों का उल्लंघन करते हुए जेल परिसर में पकड़ी गईं निखत बानो व उसके चालक नियाज को अदालत के आदेश पर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। निखत बानो की 3 दिन और नियाज की 5 दिन की रिमांड है। इसमें निखत बानो की रिमांड का आज अंतिम दिन है।
रिमांड स्थल पुलिस लाइन के आसपास अंतिम दिन सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। हर बैरियर पर तैनात चार पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी टीम के भी चार-चार जवान हर जगह लगा दिए गए हैं। देर शाम को मेडिकल कराने के बाद निखत को पुलिस चित्रकूट जेल में शिफ्ट करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *