जौनपुर खनन अधिकारी समेत 4 सस्पेंड, लगातार मिल रही थीं शिकायतें

जौनपुर:  (मानवीय सोच)  यूपी के जौनपुर खनन अधिकारी विनीत सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार के मामले में खनन निदेशक ने उनको निलंबित कर दिया है। खनन विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री पोर्टफोलियो में है, लेकिन उसके बावजूद खनन विभाग में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रवन्ना पर्ची और ओवरलोडिंग मामले में यह कार्रवाई की गई है। खनन विभाग के सचिव/निदेशक रोशन जैकब ने जब इसकी जांच करवाई तो इसमें अधिकारियों और परिवहन मालिक की सांठगांठ मिली, जिसके बाद मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था।

जिले में कई स्थानों पर तेजी से हो रहा है खनन

जिले में खनन का काम तेजी से चल रहा है। चाहे वह नदियों से रेत निकालना हो या मिट्टी खुदाई का हो। गोमती नदी के किनारे से सुबह 4 बजे के करीब ही रेत निकालने का काम ठेकेदारों द्वारा किया जाता है, लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई या जांच नहीं हो सकी। रामनगर, पिलकिछा, बलुंआ और अन्य तराई क्षेत्रों में भी खनन तेजी से जारी है।

कई जिले के खनन अधिकारियों पर की गई कार्रवाई

इस मामले में शासन ने पूर्वांचल के कई जिलों के अधिकारियों पर कार्रवाई की है, जिसमें भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप में वाराणसी के जिला खनन अधिकारी परिजात त्रिपाठी, जौनपुर के जिला खनन अधिकारी विनीत सिंह, आजमगढ़ और मऊ के खनन निरीक्षक सुनील मौर्या और वाराणसी के खनन लिपिक सुमित श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *