सहारनपुर में खूनी संघर्ष: दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

सहारनपुर (मानवीय सोच)  सरसावा क्षेत्र के रायपुर गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। बताया गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध सरसावा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सरसावा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में रविवार देर रात राजपूत बिरादरी के दो पक्षों में किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों चले। खूनी संघर्ष में एक पक्ष के बंटी उर्फ अमरजीत, विकास उर्फ काला व संजीव राणा और दूसरे पक्ष के आकाश व विशु चोटिल हो गए।

उधर, जानकारी मिलते ही सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सरसावा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बताया गया कि एक पक्ष के अवनीश पुत्र महिपाल की ओर से छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष के आकाश की तरफ से 12 लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई।

कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक राम संजीवन यादव ने कहा कि एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *