ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

50 बेड वाले आयुष के अस्पतालों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  50 बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों की नए सिरे से जांच होगी। इनके भवन की गुणवत्ता और खरीदे गए उपकरणों की जांच की जाएगी। मुरादाबाद मंडलायुक्त को चंदौसी के खेतापुर ब्लॉक के पसवा में बने अस्पताल की जांच सौंपी गई है। अन्य अस्पतालों की जांच के लिए संबंधित क्षेत्र के मंडलायुक्त को पत्र भेजा गया है।

2015-16 से 2020-21 के बीच 24 आयुष अस्पताल बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें चंदौसी, वाराणसी, सोनभद्र, देवरिया, संतकबीरनगर, अमेठी, लखनऊ, बरेली, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी और ललितपुर में 50 बेड के अस्पतालों का निर्माण कार्य कराया गया। इनमें से ज्यादातर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वहीं, कुछ अस्पतालों का अभी हस्तांतरण नहीं हो पाया है।

सूत्रों का कहना है कि इन सभी अस्पतालों के निर्माण कार्य तत्कालीन निदेशक प्रो. एसएन सिंह के कार्यकाल के हैं। इस बीच कई अस्पतालों के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत हुई है। निर्माण कार्य में गड़बड़ी को भी प्रो. एसएन सिंह से जोड़ा गया है।

ऐसे में शासन की ओर से चंदौसी के खेतापुर ब्लॉक के पसवां में बने अस्पताल की जांच के लिए मुरादाबाद मंडलायुक्त को पत्र भेजा गया है। इस मामले के सामने आने के बाद अब आयुष विभाग ने अन्य जिलों में बने अस्पतालों की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए संबंधित जिलों के मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु का कहना है कि अस्पतालों के निर्माण कार्य से लेकर उपकरणों की खरीद तक में हर स्तर पर गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। सभी निर्माण इकाइयों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द कार्य पूरा करें।

Scroll to Top