ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी व नेता प्रतिपक्ष ने दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ  (मानवीय सोच)  विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन वर्तमान विधानसभा के सदस्य राहुल प्रकाश कोल तथा केशरी नाथ त्रिपाठी समेत 15 पूर्व सदस्यों के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

गरीबों व वनवासी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील थे कोल
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्तमान विधानसभा के सदस्य राहुल प्रकाश कोल का दो फरवरी 23 को 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे युवा राजनीतिज्ञ थे। कोल छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। वे 2017 व 2022 में सदन के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। अत्यंत विनम, व्यवहारकुशल व समर्पित जननेता होने के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र, गरीबों-वंचितों और वनवासी क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। सेवा भाव के कारण अपने क्षेत्र में अत्यंत ही लोकप्रिय जननेता के रूप में उभर रहे थे। राहुल कोल के निधन से प्रदेश ने युवा नेता व कुशल राजनीतिज्ञ को खो दिया है। उनका निधन समाज की अपूर्णनीय क्षति है। 

यूपी के साथ ही भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति 
सीएम ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर भी शोक जताया। 8 जनवरी 23 को 88 वर्ष की अवस्था में उनका निधन हो गया था। केशरी नाथ त्रिपाठी ने प्रारंभिक जीवन की शुरुआत अधिवक्ता के रूप में की थी। वे 1977 में जनता पार्टी से झूंसी, 1989, 1991, 1993, 1996 व 2002 में भाजपा से प्रयागराज से विधानसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। वे रामनरेश यादव मंत्रिमंडल के सदस्य भी रहे। 1991, 1997 व 2002 में तीन बार निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बने। श्री त्रिपाठी जुलाई 2014 से जुलाई 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे।

इसके अलावा बिहार, मेघालय व मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के अध्य़क्ष रहे। उन्होंने अनेक काव्य संग्रह की रचना की। उन्हें हिंदी गरिमा सम्मान, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान, वागीश्वरी समेत अनेक सम्मान दिए गए। यूपी हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। केशरी नाथ त्रिपाठी को उत्कृष्ट सेवा के लिए चाणक्य, भारत गौरव, यूपी रत्न, विकास पुरुष आदि कई उपाधियों से सम्मानित किया गया। उनका निधन यूपी के साथ भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है।

14 अन्य पूर्व सदस्यों के निधन पर सीएम ने श्रद्धासुमन अर्पित किया 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सदस्यों कौशांबी से रामचरण त्रिपाठी, वाराणसी से अमरनाथ यादव, बांदा से जगन्नाथ सिंह परमार, अलीगढ़ से त्रिलोकीराम, अयोध्या से मथुरा प्रसाद तिवारी, संभल से ब्रजपाल सिंह, कन्नौज से विजय बहादुर पाल, संभल से सत्यप्रकाश, प्रयागराज से विक्रमाजीत मौर्य, बाराबंकी से सुंदरलाल दीक्षित, कासगंज-जसबीर सिंह, अलीगढ़- संजीव राजा, कन्नौज-बनवारी लाल दोहरे, कानपुर देहात-रामस्वरूप सिंह के दिवंगत होने पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

Scroll to Top