ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अलाया अपार्टमेंट हादसे की रिपोर्ट सौंपने की तैयारी ; एलडीए अफसरों को दिए निर्देश

लखनऊ  (मानवीय सोच)  हजरतगंज के वजीर हसन रोड पर 24 जनवरी की शाम अलाया अपार्टमेंट के गिरने के मामले की कमेटी सोमवार तक जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। जी-20 शिखर सम्मेलन एवं इवेस्टर्स समिट के चलते जिला प्रशासन एवं एलडीए के अधिकारी इस प्रकरण की जांच पूरी नहीं कर सके थे। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सोमवार को इस सिलसिले में एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं सचिव पवन कुमार गंगवार के साथ में अलाया अपार्टमेंट की जांच रिपोर्ट पर विस्तार से बातचीत की।

सूत्रों के मुताबिक मंडलायुक्त ने उपाध्यक्ष से एलडीए कमेटी की जांच रिपोर्ट पर बातचीत की। जो अधूरी होने के कारण उनको वापस कर दी गई। कमेटी की जांच रिपोर्ट में मंडलायुक्त ने कुछ अन्य बिंदुओं के तथ्यों को शामिल करने की बात कही है। इसके अलावा अलाया अपार्टमेंट के निर्माण की जांच रिपोर्ट को तलब किया है। यह रिपोर्ट अब तक मंडलायुक्त तक नहीं पहुंच सकी। मंडलायुक्त ने एलडीए कमेटी एवं निर्माण की जांच रिपोर्ट हर हाल में शनिवार से पहले मांगी है।

पूर्व एवं वर्तमान इंजीनियर भी फंसेंगे
वजीर हसन रोड पर बिना मानचित्र के अलाया अपार्टमेंट को खड़ा कराने एवं कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डालने पर जोन छह के इस क्षेत्र में जो तैनात रहे पूर्व एवं वर्तमान इंजीनियर फंसेंगे। इस सिलसिले में सोमवार को एलडीए में एक बैठक हुई। साथ ही अलाया के तीन अन्य प्राग नरायन रोड एवं डालीबाग और दो पेपरमिल कॉलोनी के मानचित्र के विपरीत अपार्टमेंट बनवाने वालों की भी कुंडली निकाली जा रही है।

एलडीए में दो ओएसडी की तैनाती
शासन ने सोमवार को एलडीए में दो ओएसडी की तैनाती कर दी है। इनमें आईएएस गौरव कुमार एवं पीसीएस प्रिया सिंह शामिल हैं जबकि एलडीए के ओएसडी अमित राठौर का तबादला हो गया है। जनवरी में मंडलायुक्त ने शासन को एक पत्र लिखकर एलडीए में ईमानदार अफसरों की तैनाती की बात कही थी।

Scroll to Top