ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बैंक मैनेजर को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज

बाराबंकी  (मानवीय सोच)   देवा कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मैनेजर को धमकी मिल रही है। बैंक मैनेजर ने निष्कासित किए गए एक बैंक मित्र पर आशंका जाहिर की है। मंगलवार को सुबह मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

सीतापुर जिले के नैमिषारण्य निवासी आशुतोष दीक्षित देवा कस्बे के बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर हैं। आशुतोष ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आती है और उन्हें धमकाया जाता है।

अपशब्दों के साथ किसी मामले में फंसाने की बात कही जाती है। बैंक मैनेजर ने क्षेत्र के ही छोटी पुरवा गांव हरिओम पर इसकी आशंका प्रकट की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि फर्जीवाड़ा को लेकर इस बैंक मित्र को निकाला जा चुका है। लगातार मिल रही धमकी से बैंक मैनेजर काफी परेशान है।

देवा के कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि निष्कासित किए गए बैंक मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Scroll to Top