गो तस्कर पर सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति की कुर्क

सुलतानपुर: (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में गोतस्कर के खिलाफ बुधवार को बल्दीराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम रवीश गुप्ता के आदेश पर प्रशासनिक और पुलिस टीम ने गोतस्कर की 75 लाख की संपत्ति कुर्क की है। पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र के गोतस्करों में हड़कंप मच गया है।

इसौली क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

बल्दीराय थाने के प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के इसौली गांव का रहने वाला है। शातिर गो तस्कर नौशाद पुत्र इस्लाम क्षेत्र में धड़ल्ले से गो तस्करी की घटना को अंजाम देता रहा है। पहले नौशाद के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। अब उसके खिलाफ आज डीएम के आदेश पर 14 (1) की कार्रवाई की गई है।

सात मुकदमे हैं दर्ज

अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गो तस्कर नौशाद ने गो तस्करी जैसे संगीन अपराध से 65 लाख रुपये कीमत का मकान और 10 लाख का पिकअप वाहन ले रखा था, जिसे आज सीज किया गया। उस पर गंभीर किस्म के सात मुकदमे बल्दीराय थाना में पूर्व में दर्ज हो चुके हैं। आज हुई कार्रवाई में एसडीएम बल्दीराय महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *