ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में यौन शक्ति बढ़ाने वाली नकली दवा बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  राजधानी में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने यौन शक्ति बढ़ाने वाली नकली दवा बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान मुरादाबाद के धर्म सिंह, ध्यान सिंह, वीर सिंह और संभल के लाल सिंह उर्फ गुलाब सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन, एक कैश बुक, दो फर्जी सर्टिफिकेट, आयुर्वेदिक गोलियों से भरी 22 छोटी बोतलें और 2,640 रुपये नकद बरामद किए हैं.

एसटीएफ के एडिशनल एसपी विशाल विक्रम ने कहा कि एक टीम को उस गिरोह का भंडाफोड़ करने का काम सौंपा गया था जो भोले-भाले व्यक्तियों के बीच नकली यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा बेच रहा था. उन्हें वारदात में शामिल गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी.

उन्होंने आगे कहा कि हमने एक जाल बिछाया और बदमाशों को पकड़ लिया. उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है और खुलासा किया है कि उन्होंने एक साइबर कैफे के मालिक से एक प्रमाण पत्र प्राप्त किया था, जिसे उन्होंने 750 रुपये का भुगतान किया था. बदमाशों ने कबूल किया कि वे लोगों को नकली हर्बल दवाएं बेचते थे. 

Scroll to Top