ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

25 फरवरी से 7 मार्च तक बच्चे-बुजुर्ग और बीमार बांकेबिहारी मंदिर में न आएं

मथुरा (मानवीय सोच) मथुरा वृंदावन में 25 फरवरी से 7 मार्च तक होली के पर्व को देखते हुए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने गाइडलाइन जारी कर इस अवधि में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को साथ न लाने और ऐसे लोगों को न आने की अपील की है। मंदिर के अंदर और बाहर सेल्फी न लेने का भी अनुरोध किया गया है।

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने होली पर्व पर मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि 25 फरवरी से सात मार्च तक मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है।

ऐसे में बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को बिहारीजी के दर्शन कराने के लिए न लाएं। श्रद्धालु मंदिर प्रबंधन और प्रशासन द्वारा बनाई गई रूट व्यवस्था का पालन करें। जूते-चप्पल नियत स्थलों पर उतारकर आएं। मंदिर में जेब कतरों से सावधान रहने की बात भी कही गई है। संदिग्ध या लावारिस वस्तु मिले तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि भीड़ के कारण लोगों को दिक्कत हो सकती है। ऐसे में गाइडलाइन का पालन करें। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग न आएं तो बेहतर होगा। मंदिर के अंदर रंग और गुलाल फेंकने पर भी पाबंदी रहेगी। रंग, प्रसाद, माला सेवायत गोस्वामीजनों को ही दें।

ये भी दिए गए निर्देश

– भीड़ के दिनों में श्रद्धालु कीमती सामान लेकर न पहुंचें।
– प्रवेश द्वारों पर बने जूताघरों में जूते व सामान रखकर ही मंदिर आएं।
– दर्शन के बाद न तो मंदिर में रुकें और न ही रास्ते में कहीं रुकें।
– मंदिर में रंग और गुलाल डालने पर रहेगी पाबंदी।
– वृद्धों व बच्चों की जेब में नाम पता व फोन नंबर की पर्ची लिखकर रखें।
यहां बनाए जा रहे जूता घर
व्यवस्था विद्यापीठ चौराहा, गौतम पाडा, जुगलघाट, जादौन कार पार्किंग, हरिनिकुंज चौराहा पर बने जूता घर में की गई।

Scroll to Top