ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में नए सिरे से बूथ कमेटियां बनाएगी भाजपा

लखनऊ  (मानवीय सोच)  लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 80 को पूरा करने के लिए भाजपा यूपी में नए सिरे से बूथ कमेटियों का गठन करेगी। भाजपा की बूथ कमेटी अब 21 की जगह 11 सदस्यों की होगी। बूथ समिति में क्षेत्र की सभी प्रमुख जातियों के कार्यकर्ताओंं के साथ एक महिला सदस्य को शामिल किया जाएगा।

भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को अटल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र साथ चुनावी तैयारी के पहले चरण में बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का एजेंडा सौंपा गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा में बूथ सशक्तिकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है। उन्होंने कहा कि बूथ  मजबूत बूथ संरचना तथा प्रभावी बूथ से भाजपा बडे़ लक्ष्य हासिल करेगी। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने कार्यशाला में अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। 

मंडल से क्षेत्रीय स्तर पर गठित होगी कमेटियां
बूथ प्रबंधन अभियान के लिए क्षेत्र, जिला और मंडल स्तर पर चार चार लोगों की टोली बनाई जाएगी। अभियान के लिए 27-28 फरवरी को जिला स्तर पर बैठक होगी। 1 से 5 मार्च तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बैठक होगी। 11-15 मार्च तक मंडल स्तरीय तैयारी बैठक होगी।

शक्ति केंद्र पर भेजे जाएंगे अल्पकालीन विस्तारक
शक्ति केंद्र पर बूथ सशक्तिकरण कार्य शुरू करने से पहले 10 दिन के लिए अल्पकालीक विस्तारक भेजे जाएंगे। अल्पकालीन विस्तारक शक्ति केंद्र के बाहर के कार्यकर्ता को नियुक्त किया जाएगा जो कम से कम 8 से 10 घंटे का प्रतिदिन समय दे सके।

Scroll to Top