बदायूं (मानवीय सोच) ककोड़ा गांव में कथावाचक और लोकगायिका पूनम शास्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उनका शव घर में मिला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कथावाचक के पिता को थाने में बैठा लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।
