ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के छतर मंजिल में खुलेगा हेरिटेज होटल! चार और ऐतिहासिक इमारतों के लिए बन रहा प्लान

लखनऊ:  (मानवीय सोच)  शहर में छतर मंजिल समेत पांच ऐतिहासिक इमारतों में हेरिटेज होटल खोलने की योजना है। पर्यटन विभाग ने छतर मंजिल के साथ रोशन उद्दौला कोठी, कोठी इरम, कोठी दर्शन विलास और फरहत बख्श कोठी की मरम्मत के बाद यहां हेरिटेज होटल खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग जल्द ही शासन को यह प्रस्ताव भेजेगा। इसके मुताबिक, पांचों इमारतों में पीपीपी मोड पर ही हेरिटेज होटल खोले जाएंगे।

पर्यटन विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक, ऐतिहासिक इमारतों को पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा। पर्यटन अधिकारी पारिजात पांडेय ने बताया कि ऐतिहासिक इमारतों के आर्किटेक्चर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इमारतों के भीतर डिजाइन भी उसी तर्ज पर बनाई जाएगी। इसके साथ यहां मौजूद मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शासन की मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पर्यटन विभाग ने सबसे अधिक बोली वाली फर्म को 60 साल की लीज पर होटल, रेस्तरां या कैफेटेरिया खोलने की अनुमति देगा। पर्यटन अधिकारी के मुताबिक, इन इमारतों को संस्कृति विभाग से टेकओवर किया जाएगा, ताकि बाकी की प्रक्रिया को तेजी से पूरी करवाई जा सके। फिलहाल पांचों इमारतों में सर्वे होना बाकी है। सर्वे में एएसआई और संस्कृति विभाग के अफसरों को शामिल किया जाएगा।

Scroll to Top