ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

56 एसडीएम एक ही जाति से बनाने पर अखिलेश का जवाब, मुख्यमंत्री योगी सूची दें

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सरकार में एक ही जाति से 56 एसडीएम बनाने की बात कर रहे हैं। वो हमें उन अधिकारियों के नाम दें। हवाहवाई बातें न करें। हमने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। सदन में हवा में कोई बात नहीं कहनी चाहिए। अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आरोप का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को यूपी विधानसभा में पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जाति के आधार पर भर्ती का आरोप लगाते हुए कहा था कि सपा सरकार में जाति देखकर नौकरी दी जाती थी।

अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और गनर की हत्या को लेकर कहा कि प्रयागराज की घटना फिल्मी तरीके से हुई। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। दौड़ाकर गोली मारी जा रही है। सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई। अस्पताल में समय से इलाज मिलता तो जान बच सकती थी।

उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा और स्वास्थ्य समेत सभी मोर्चों पर पूरी तरह से फेल है। पुलिस और इंटेलीजेंस क्या कर रहा था। कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस क्या यही है। उन्होंने कहा कि यूपी में टेंपरेरी डीजीपी है। इलाहाबाद और कानपुर की घटना दुखद. है। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। कानपुर देहात में मां-बेटी जल गई। प्रशासन देखता रहा। सरकार ने न्याय नहीं किया। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस केस को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है मुख्यमंत्री योगी उस पर चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को कोई जानकारी नहीं है। जो बातें खत्म हो चुकी हैं। उस पर चर्चा कर रहे हैं।

हम रामचरितमानस के खिलाफ नहीं, कुछ बातों पर आपत्ति
अखिलेश यादव ने कहा कि रामचरितमानस के खिलाफ कोई नहीं है। कुछ चीजों को लेकर आपत्ति है। यह पांच हजार साल पुरानी लड़ाई है। जो गलत है वह गलत है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल है। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश में कितने बेरोजगार हैं।

Scroll to Top