कौशांबी डिपो की रोडवेज बस पलटी, शीशे तोड़कर निकाले यात्री

अलीगढ़  (मानवीय सोच)  गभाना में राजमार्ग चूहरपुर के पास शनिवार की दोपहर रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्डे में पलट गई। हादसे में करीब 27 यात्री घायल हो गई हैं। जबकि सड़क किनारे खडी बाइक बस के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक- परिचालक मौका देखकर भाग गए। 

मिली जानकारी के अनुसार सुबह फर्रुखाबाद के कायमगंज से कौशांबी डिपो की रोडवेज बस यूपी 17 टी 4993 करीब 45 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस राजमार्ग चूहरपुर के पास पहुंची कि किसी वाहन को ओवर टैक करने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सड़क किनारे खड़ी बाइक भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। 

पलटी बस को देखते ग्रामीण

बस के पलटते ही अंदर बैठी सवारियों में चीख-पुकार मचने लगी। चीखपुकार सुनकर  ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और बस में फंसी सवारियों को पुलिस की मदद से शीशा तोड़कर बाहर सुरक्षित निकाला। हादसे में करीब 27 यात्री घायल हो गए। सूचना पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायल सवारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। 

अन्य मामूली रुप से घायल सवारियों ने निजी चिकित्सकों पर प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकलवाया। चालक और परिचालक भाग गए। कई सवारियों के मोबाइल और पर्स तक गायब हो गए।

रोडवेज नहीं बताई जा रही डग्गेमार बस
बताया जा रहा है कि यह बस रोडवेज के रंग में रंगी डग्गेमार बस है। जिस पर कौशाम्बी फरूखाबाद आनंद विहार लिखा हुआ है। इस बस को रोडवेज बस के रंग की तरह ही रंगा गया है। 

हादसे में ये हुए घायल
बस पलटने से सावित्री देवी, नंदकिशोर, अलीगंज एटा, मिथलेश सलमाई फर्रुखाबाद, जैतून खोडा गाजियबाद, मांगूराम, फर्रुखाबाद, पप्पू, मदनलाल, रीना, जैथरा, संगीता,जुगेंद्र करनपुर अलीगंज, जयवीर फर्रुखाबाद, उर्मिला, पवन, दीपक नागलोई प्रेमनगर दिल्ली, भगवती प्रसाद, कमला देवी, आरती फरौली एटा, ओमकार, शारदा देवी, फर्रुखाबाद, शांति देवी अलीगंज, विवेक कायमगंज, सचिन नगला अजीत, रामप्रकाश, आरती सिकंद्राराऊ, विजय, आजाद एटा, सपना सिकंद्राराऊ घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *