ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी ने दिया जवाब, सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क और महिला बीट गठित की

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मातृ शक्ति के सशक्तिकरण को लेकर यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सदन में मातृ शक्ति की बात हो रही थी। नेता विरोधी दल कह रहे थे कि कहां पर महिला हेल्प डेस्क बना है। प्रदेश के सभी 1537 थानों में और जीआरपी के थानों को मिलाएंगे 1584 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना हो चुकी है।

प्रत्येक जनपद में एक अतिरिक्त महिला थाने के साथ-साथ अतिरिक्त महिला परामर्श चौकी की स्थापना हो चुकी है। प्रदेश के सभी 1537 थानों में 10417 महिला बीट गठित की गई हैं और प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में जहां पर ग्राम सचिवालय का निर्माण हो चुका है वहां एक मिशन शक्ति कक्ष का भी निर्माण किया जा चुका है।

2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या मात्र 13 हजार थी। आज ये संख्या 32 हजार से अधिक है। महिला और बाल अपराधों में प्रभावी अभियोजन के फलस्वरूप अब तक 35 अपराधियों को मृत्यु दंड की सजा, 1200 से अधिक अपराधियों को 10 वर्ष से अधिक की सजा, 1445 से अधिक को व्यापक अर्थदंड, 1325 को आजीवन कारावास और 3420 से अधिक लोगों को 10 वर्ष से कम की सजा अब तक दी जा चुकी है।

महिला अपराधों में लिप्त 5 हजार से अधिक अपराधियों को जिला बदर व अन्य प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के अंदर पॉक्सो और महिला संबंधी अपराध में ई प्रॉसीक्यूशन में पूरे देश के अंदर उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है।

Scroll to Top