ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हनुमान मंदिर से अष्टधातु की 500 साल पुरानी मूर्ति चोरी

गोंडा  (मानवीय सोच)  करनैलगंज क्षेत्र में लूटपाट व चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीती रात अज्ञात चोरों ने बालपुर चौकी क्षेत्र के राजपुर (रामस्वरूप पुरवा) स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बनाया। यहां श्रीकृष्ण भगवान की बहुमूल्य अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति, दानपात्र व अन्य पूजन सामग्री चोरी हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्राम प्रधान व पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुटी है। वारदात से आहत ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए मूर्ति बरामदगी के साथ-साथ शीघ्र खुलासे की मांग की है।

हनुमान मंदिर के पुजारी राजाराम के मुताबिक रात करीब दस बजे मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चले गये। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर बहुत पुरानी भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु से निर्मित 6 इंची ऊंची मूर्ति, घण्टा, बर्तन, घंटी, 50 हजार की नकदी से भरा दानपात्र व अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। दानपात्र में एकत्रित हुए पैसों से प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन गांव वाले कराते हैं। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुजारी ने बताया कि कृष्ण भगवान की मूर्ति करीब पांच सौ वर्ष पुरानी है। जो अष्टधातु से बनी थी। परंपरा के अनुसार जो भी श्रद्धालु मंदिर में आते हैं, पहले श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करते हैं, उसके बाद हनुमानजी और भोलेनाथ जी का दर्शन-पूजन करते हैं। 
चोरी से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।

मंदिर परिसर में क्षेत्र के परितोष मिश्र, श्रीधर दुबे, बजरंगलाल तिवारी, वेद प्रकाश, सुनील धर, पंकज मिश्र, रिंकू तिवारी, अभिषेक तिवारी, राम सजन तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रधान की अगुवाई में मूर्ति बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया। चौकी प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Scroll to Top