ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी, नितिन गडकरी ने किया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास

बलिया  (मानवीय सोच)  केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बलिया के चितबड़ागांव पहुंचे। उन्होंने जनपद और आसपास के जिलों के कुल 6500 करोड़ निवेश से सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास रहा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 5320 करोड़ रुपये में बनेगा।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज 117 किमी व भरौली से ऊंचाडीह तक 17 किमी लिंक फोरलेन है। गाजीपुर और बलिया के सीमावर्ती इलाका चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गड़करी ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के पहले यूपी में सड़कों के नेटवर्क को काफी मजबूत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी।

‘जो वादा कर रहा हूं वो निभाऊंगा’

छोटे कस्बे से लेकर महानगरों तक आना जाना पूरी तरह सुगम हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2014 से पहले जहां 7000 किलोमीटर राष्ट्रीय मार्ग बनी थी वर्ष 2023 तक 14 हजार किमी से अधिक सड़क बन जाएगी। कार्यक्रम में हजारों की भीड़ केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए पहुंची थी।

नितिन गडकरी ने कहा कि मैं कभी झूठ नहीं बोलता हूं। जो वादा कर रहा हूं वो निभाऊंगा। यूपी की अब तस्वीर बदलेगी। विकास हमेशा सड़क से ही होकर जाता है। अभी बलिया से पटना जाने में आपको चार घंटे लगते हैं। ये हाईवे जब बन जाएगा तब आप एक घंटे में पटना पहुंच जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मांग पर फेफना से हल्दी 200 करोड़ से निर्माण कराने की भी घोषणा की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कई एक्सप्रेस-वे तथा फोरलेन सड़क की भी घोषणा की जिसमें बनारस, हावड़ा, गोरखपुर आदि क्षेत्रों के रहे। जिले में 13 आरओबी का भी निर्माण कराया जाएगा।

2024 तक बनकर तैयार होगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

5320 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से बलिया से लखनऊ, दिल्ली और बिहार जाना आसान हो जाएगा। 2024 तक ये एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो सकता है। इसी कुल लंबाई 134 किलोमीटर है। ये एक्सप्रेस-वे गाजीपुर और बलिया जिले से गुजरेगा। 
Scroll to Top