ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, एम देवराज ने कहा- लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ  (मानवीय सोच)  प्रदेशवासियों को गर्मी में निर्बाध बिजली मिले इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने कवायद तेज कर दी है। रविवार को पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी डिस्कॉम अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने गर्मी में निर्बाध बिजली देने के लिए अधिकारियों को सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फरवरी में ही तापमान 31 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में भविष्य में बिजली की खपत ज्यादा होने का अनुमान है। ऐसे में सभी तैयारियां पूरी करना जरूरी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रांसफार्मर के लिए आवश्यक अनुरक्षण सुनिश्चित कर लिया जाए। जहां ओवरलोडिंग की समस्या है उसे दूर करने के लिए सक्रिय कदम उठाएं।

देवराज ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए इस वर्ष 251059 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। विद्युत चोरी रोकने के लिए 17782 किमी. एबी केबिल लगाई गई है। प्रदेश में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए इस वित्तीय वर्ष में 51550 निजी नलकूपों को वर्गीकृत किया गया है।

Scroll to Top