ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अवैध कॉलोनियां बसाने वाले अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

लखनऊ  (मानवीय सोच)  विकास प्राधिकरणों के जिन अधिकारियों के कार्यकाल में अवैध कालोनियां बसाई गई हैं, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। इन अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करने की भी तैयारी है। आवास विभाग के स्तर से ऐसे अधिकारियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल सभी विकास प्राधिकरणों से अवैध कॉलोनियों की संख्या के साथ ही उसके बसने की अवधि और उस समय तैनात अधिकारियों के संबंध में पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है। अवैध निर्माणों के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

दरअसल, पिछले दिनों आवास विभाग द्वारा तैयार की गई नई शमन नीति का प्रस्तुतिकरण देखने के बाद मुख्यमंत्री ने अवैध कॉलोनियां बसने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करने को कहा था। उनका यह भी मानना था कि अवैध कॉलोनियों की बसावट अधिकारियों की मदद के बिना संभव नहीं है। इसी कड़ी में आवास विभाग ने एक प्रारूप तैयार कराया है, जिसमें नई बसने वाले कॉलोनी का पूरा ब्योरा रहेगा। इसमें कॉलोनी बसने के समय संबंधित क्षेत्र में तैनात रहे अवर अभियंता, सहायक अभियंता और जोनल अधिकारी के नाम के साथ ही उनके कार्यकाल की अवधि का उल्लेख किया जाएगा। प्रारूप में अवैध कॉलोनियों की संख्या, आवासीय व व्यावसायिक भवनों की अलग-अलग संख्या भी लिखी जाएगी। इसके अलावा नियमों के तहत नियमित होने और न होने वाले निर्माणों का भी उल्लेख किया जाएगा।

आवास विभाग की ओर से इस संबंध में सभी विकास प्राधिकरणों को भेजे गए निर्देश में अवैध निर्माण चिह्नित करने के लिए टीम गठित करके सर्वे कराने को कहा गया है। जिससे शमन नीति के प्रावधानों के मुताबिक नियमित होने योग्य निर्माणों को नियमित किया जा सके। वहीं, अवैध निर्माण करने वाले अगर खुद निर्माण नहीं गिराते हैं तो उनसे शमन नीति के मानक के मुताबिक शमन शुल्क भी वसूला जाएगा।

पहले सिर्फ विकासकर्ता को बनाया गया था जिम्मेदार
अब तक की व्यवस्था के मुताबिक अवैध निर्माण के लिए सिर्फ कॉलोनी बसाने वाले विकासकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान था। विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों की जिम्मेेदारी तय नहीं थी। जबकि सरकार का मानना है कि अवैध कॉलोनी बसाने वाले से अधिक जिम्मेदार विकास प्राधिकरण के अधिकारी हैं। लिहाज उनकी भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Scroll to Top