ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रयागराज कांड: वारदात के बाद CBI में बढ़ी हलचल

प्रयागराज  (मानवीय सोच)  राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के मामले की गूंज सीबीआई मुख्यालय तक हुई है। मुख्यालय ने लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। साथ ही अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने को कहा है। ध्यान रहे कि लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने अतीक अहमद के खिलाफ दो केस दर्ज किए है।

राजूपाल हत्याकांड की स्थानीय पुलिस और सीबीसीआईडी से जांच होने के बाद अदालत के आदेश पर सीबीआई ने जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया था। लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत ने बीते अक्तूबर महीने में अतीक समेत दस आरोपियों के खिलाफ आरोप भी तय किए थे। इस दौरान अतीक को कड़ी सुरक्षा में गुजरात की साबरमती जेल से लखनऊ लाया गया था। 
अतीक ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहादुर और ईमानदार मुख्यमंत्री बताया था। इस प्रकरण में भी अदालत में अंतिम दौर की सुनवाई होना बाकी है। वहीं दूसरा मामला देवरिया जेल में लखनऊ के व्यापारी को बंधक बनाकर मारपीट करने और उसकी कंपनी को अपने नाम कराने से जुड़ा है। इस मामले की जांच अभी सीबीआई कर रही है। उसने अतीक के पुत्र उमर की गिरफ्तारी पर ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया किया था। बीती 22 अगस्त को उमर ने लखनऊ की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद से वह लखनऊ जेल में बंद है।
कील-कांटे होने लगे दुरुस्त
राजूपाल हत्याकांड के गवाह की हत्या के बाद सीबीआई ने अतीक और उसके करीबियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों के कील-कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए है। राजूपाल हत्याकांड में जल्द सुनवाई के लिए कवायद की जा रही है तो देवरिया जेल कांड को लेकर भी अधिकारियों ने जरूरी कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। इस प्रकरण में सीबीआई ने अतीक के प्रयागराज स्थित आवास पर भी छापा मारा था और देवरिया जेल के अधिकारियों से पूछताछ की थी।
Scroll to Top