ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

धर्म बदलने पर 25 गज का मकान और 2 लाख रुपये देने का लालच

गाजियाबाद: (मानवीय सोच) गाजियाबाद में बहला फुसलाकर और लालच देकर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केरल के पादरी और एक महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया है। भाजपा युवा मोर्चा इंदिरापुरम मंडल के अध्यक्ष प्रवीन नागर ने बताया कि गांव कनावनी में धर्मांतरण के उद्देश्य से आए कुछ लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर वे अपनी टीम के साथ रविवार शाम को गांव में एक घर पर पहुंचे। मौके पर एक महिला और पुरुष मौजूद मिले। तब तक उनके बाकी साथी वहां से जा चुके थे।

प्रवीन नागर का दावा है कि ये दोनों लोग मिशनरी हैं और लोगों को धर्मांतरण करने के बदले 25 गज का मकान व दो लाख रुपए नगद देने का लालच दे रहे थे। सूचना पर इंदिरापुरम थाने की पुलिस पहुंची और दोनों को कस्टडी में ले लिया।

1996 से ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा संतोष एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, पकड़े गए अभियुक्त संतोष जोहन और महिला पति-पत्नी हैं। संतोष केरल के शेरून फेलोशी चर्च में पादरी है और साल-1996 से गाजियाबाद में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहा है। दंपति यूसीपीआई (यूनाइटेड) क्रिश्चयन प्रेयर फॉर इंडिया से संबंधित यूपी मिशन संस्था में साथ काम करते हैं।

धर्म प्रचार के लिए ले रखा था कमरा इन्होंने गांव कनावनी में धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए एक कमरा किराए पर ले रखा था, जहां मिशन से जुड़े लोग एकत्रित होते थे। यहां पर ये दंपति धर्म का प्रचार-प्रसार करने के साथ लोगों को ईसाई धर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित करते थे। पूछताछ में संतोष जोहन ने बताया, हमारी संस्था के प्रत्येक मेंबर को 20 लोगों को जोड़ने का टारगेट होता है। हम बच्चों को ईसाई धर्म के बारे में बताते हैं और उनसे प्रार्थना कराते हैं। पुलिस ने इस मामले में दंपति के विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है

Scroll to Top