ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

छत का प्लास्टर गिरने के डर से भयभीत हैं यूपी बिजली विभाग के कर्मचारी

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)   बागपत में बड़ौत कस्बे में राज्य बिजली विभाग बिल्डिंग की जर्जर हालत ने अंदर काम कर रहे इंजीनियरों, क्लर्कों और संविदा कर्मियों सहित 40 से अधिक कर्मचारियों को हेलमेट पहनने के लिए मजबूर कर दिया है. कंप्यूटर ऑपरेटर ने कहा, हम खुद को बचाने के लिए हेलमेट पहनते हैं क्योंकि हमें नहीं पता कि छत का प्लास्टर कब गिर जाएगा. पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए है. हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन यह काफी जोखिम भरा है.

कर्मचारियों ने कहा, बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है. छत में आई दरारों से बारिश का पानी टपकता रहता है. कर्मचारियों ने कहा कि हादसा कभी भी हो सकता है. वीकेंड में काम करते समय हेलमेट पहनने वाले कर्मचारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बागपत के जिलाधिकारी राज कमल यादव ने संज्ञान लिया और कहा कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के वेस्ट यूपी डिस्कॉम के एमडी पीवीवीएनएल को एक पत्र भेजा जा रहा है.

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, यह एक गंभीर मामला है. इतनी पुरानी और जर्जर इमारतों में काम करना खतरनाक है. इस संबंध में डिस्कॉम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर से जांच रिपोर्ट मांगी गई है. ऑफिस को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने के संबंध में हम बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेंगे

Scroll to Top