यूपी के जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसा रही दिल्ली सरकार

लखनऊ  (मानवीय सोच)  गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने यूपी विधानसभा में कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसा रही है।

गुर्जर ने विधानसभा में 2023-24 के आय व्यय पर चर्चा के दौरान गाजियाबाद में बसे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को हटाने के लिए विशेष जांच दल के गठन की मांग की।

उन्होंने राजस्व विभाग की टीम बनाकर बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की ओर से जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने की मांग भी उठाई।

नंदकिशोर ने आरोप लगाया कि सपा अपराध नियंत्रण की बात करती है। लेकिन सपा के समर्थन से ही एक माफिया को विधायक बनाया गया है। नंदकिशोर के इस आरोप को लेकर सपा के विधायकों ने हंगामा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *