ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लॉ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: मुफ्ती और उसके ड्राइवर पर आरोप

बरेली  (मानवीय सोच)  लॉ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने रामपुर के मुफ्ती और उसके चालक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी अखिलेश चौरसिया को शिकायती पत्र सौंपकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना में रिपोर्ट कराने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। 

लॉ की छात्रा शहर के निजी विश्वविद्यालय में पढ़ती है। उसने बताया कि वह रामपुर जिले के नामचीन मुफ्ती की तकरीरें सुनकर काफी प्रभावित थी। एक आलिम (विद्वान) होने के नाते धर्म से जुड़े विषयों पर जानकारी लेने के लिए उससे संपर्क में आई। इसके बाद मुफ्ती खुद उसे कॉल करने लगा। छात्रा का आरोप है कि मुफ्ती ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसकी पढ़ाई में मदद करेगा। उसकी समाज में अच्छी पहचान है। इससे उसके झांसे में छात्रा आ गई। 

पीड़िता के मुताबिक 25 दिसंबर को मुफ्ती कार से बरेली आया। अपनी बातों में फंसाकर कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। उसने किसी तरह नशीली दवा उसे खिला दी। बेहोश होने पर मुफ्ती और चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर छात्रा ने विरोध किया तो मुफ्ती उसे एक मदरसे में छोड़ आया। वहां एक फॉर्म भरवाया। मुफ्ती ने मदरसे में उसे अपनी बहन बताया। 

मुफ्ती ने बनवाया फर्जी निकाहनामा

छात्रा ने फिर से विरोध किया तो मुफ्ती ने निकाह का झांसा दिया। इसके बाद खुद ही फर्जी निकाहनामा तैयार कर लिया। पीड़िता ने बताया कि वह इस भरोसे में उसके साथ रहती रही कि उसने निकाह कर लिया, लेकिन उसकी हरकतों से उसे शक होने लगा। पीड़िता के मुताबिक मुफ्ती ने एक दिन उसे किसी कार्यक्रम में जज बनकर चलने के लिए कहा। 

इसका विरोध करते हुए छात्रा ने कहा कि मैंने तुमसे निकाह किया है। यह सब गलत है। अगर पकड़ी गई तो मुझे सजा होगी। तुम्हारी क्या इमेज रहेगा। तब मुफ्ती ने कहा कि कैसा निकाह। निकाहनामा भी फर्जी बताया। यह सुनकर छात्रा सन्न रह गई। 

वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और अपनी अम्मी को बताया। छात्रा ने आरोप लगाया कि जिस से मुफ्ती को यह लगने लगा कि उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत करने वाली हूं तो मुझे धमकी भरे कॉल करने लगा। इस मामले में एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Scroll to Top